महकुम्भ में मची भगदड़ राज्य प्रशासन द्वारा की गयी हत्या - संजय राउत
नई दिल्ली । शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि विशिष्ट लोगों के दौरे के लिए एक दिन आरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ के प्रबंधन के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। राउत ने कहा, पैसा कहां गया। भाजपा कुंभ के माध्यम से राजनीतिक प्रचार कर रही है। वह कुंभ का प्रचार कर आगे चुनाव लड़ना चाहती है। यह उनकी आस्था नहीं बल्कि राजनीति है और लोग इसमें अपनी जान गंवा रहे हैं। राउत ने आरोप लगाया कि सुबह-सुबह मची भगदड़ राज्य प्रशासन द्वारा की गयी हत्या थी। शिवसेना (उबाठा) नेता ने दावा किया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के महाकुंभ दौरे के लिए एक घाट को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया और जब गृह मंत्री अमित शाह वहां गये तो पूरे प्रयागराज को बंद कर दिया गया। राउत ने कहा, इससे प्रणाली पर दबाव बढ़ता है और इससे भीड़ बढ़ती है और फिर भगदड़ मचने की आशंका रहती है।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी में छप्परफाड़ इजाफा, जानें पूरा गणित
योजना के तहत महिलाएं आसानी से व्यापार और उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
डीएनए जांच न होने से हत्या साबित नहीं, बिलासपुर हाई कोर्ट ने तीन आरोपियों को किया बरी
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: बैटिंग बनाम बॉलिंग की जंग में कौन मारेगा बाजी?
अहमदाबाद में अग्निपरीक्षा: फाइनल से पहले सैंटनर का ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जैसा अंदाज, क्या भारत के साथ माइंड गेम?
धरने के दूसरे दिन ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोलीं- ज्यादा दबाव डाला तो गिरा दूंगी सरकार