शाहरुख की कम्यूनिटी सिर्फ लेना जानती है, देना नहीं : अनुराग कश्यप
मुंबई । कुछ समय पहले फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप बालीवुड सुपर स्टार सलमान खान के खिलाफ कड़े बयान दिए थे और अब शाहरुख खान को लेकर भी उन्होंने विवादित टिप्पणी की है। कश्यप ने शाहरुख खान के दुबई स्थित घर को लेकर कहा कि वहां का घर उनके लिए जन्नत जैसा है, जबकि भारत में उनका मकान “मन्नत” कहलाता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि शाहरुख की कम्यूनिटी सिर्फ लेना जानती है, देना नहीं। अनुराग ने कहा, “यह कम्यूनिटी सिर्फ लेते हैं, देते नहीं।
शाहरुख खान के दुबई घर को जन्नत कहा जाता है और भारत में मन्नत। इसका मतलब यह है कि यहां आपकी सारी मन्नतों का जवाब मिलता है।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शाहरुख लगातार अपनी डिमांड बढ़ाते रहते हैं और उनके बंगले में दो और फ्लोर बनाए जा रहे हैं। कश्यप ने सवाल उठाया कि अगर उनकी जन्नत दुबई में है, तो उन्हें भारत में क्या काम है। शाहरुख की नीयत पर भी कश्यप ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “वह फिल्मों में लाइन्स बोलते हैं, लेकिन अपनी जिंदगी में सामान्य लोगों के लिए कुछ नहीं करते। उनके पैलेस ऐसे हैं जहां आम लोग नहीं पहुंच सकते। हमें उनकी नेटवर्थ की चिंता क्यों करनी चाहिए?” उनके अनुसार, शाहरुख खान भले ही अच्छी तरह बातें करते हों, लेकिन उनकी नीयत पर संदेह है।
अनुराग कश्यप इससे पहले सलमान खान को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था, “मेरा ओपिनियन यही है कि सलमान खान और उनका परिवार सामान्य इंसान नहीं हैं। वे प्रूवन क्रिमिनल्स हैं और बेल पर हैं। एक क्रिमिनल हमेशा क्रिमिनल होता है। मैं कई बातें जानता हूं जो लोगों के सामने नहीं आई हैं।” इन बयानों के बाद बॉलीवुड में कश्यप की टिप्पणी को लेकर बहस तेज हो गई है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा