सटोरियों ने चुनाव परिणामों पर खेला करोड़ों रुपये का दांव
अधिकांश एक्जिट पोल पूर्वानुमानों के अनुरूप दिल्ली के सट्टेबाजों का मानना है कि सत्तारूढ़ राजग को लोकसभा चुनाव में 340 से अधिक सीटें मिलेंगी, जबकि विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए को लगभग 200 सीटें मिल सकती हैं। सटोरियों के नेटवर्क में काम करने वाले एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली में सट्टेबाजों का आकलन है कि राजग को 341 से 343 सीटें मिल सकती हैं, जबकि आईएनडीआईए के लिए यह संख्या 198 से 200 के बीच हो सकती है।सट्टेबाजों का पूर्वानुमान है कि भाजपा अपने दम पर 310 से 313 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस की सीटें 57 से 59 के बीच हो सकती हैं। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से सटोरियों ने विपक्षी गठबंधन को एक सीट दी है।सूत्रों ने कहा कि सट्टा बाजार दो सप्ताह पहले खुल गया है और एनसीआर में अब तक चुनाव परिणामों पर करोड़ों रुपये का दांव लगाया जा चुका है। सटोरिये सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी से ही नहीं, बल्कि विदेश से भी हैं। सट्टा बाजार में राजग के लिए दरें कम हैं, क्योंकि उसके जीतने की संभावना अधिक है।
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प