स्पेन का पुराना कैनफ्रैंक रेलवे स्टेशन
नई दिल्ली। स्पेन और फ्रांस के बॉर्डर पर स्थित कैनफ्रैंक रेलवे स्टेशन कभी यूरोप का सबसे खास रेलवे स्टेशन हुआ करता था। जो 1928 में बनाया गया था। ये इतना बड़ा था कि इसे टाइटैनिक ऑफ द माउंटेन्स कहा जाता था। समुद्र तल से 1000 मीटर की ऊंचाई पर यह रेलवे स्टेशन स्थित है। यह रेलवे स्टेशन द्वितीय विश्व युद्ध का भी साक्षी रहा है। 1970 में एक ट्रेन एक्सीडेंट के बाद यह स्टेशन बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसे एक शानदार होटल में तब्दील किया जा रहा है।
100 साल से भी पुराने इस रेलवे स्टेशन को होटल में बदलने के बाद अब इसमें स्विमिंग पूल, स्पा, रेस्तरां जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं। इसके साथ ही 200 सीट कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनाया गया है। 140 से ज्यादा बेडरूम्स हैं। वहीं इसमें आप रेलवे स्टेशन से जुड़ी चीज़ों का म्यूजियम भी देख पाएंगे।
इस प्रोजेक्ट का बिल्डिंग वर्क तो 2022 में पूरा हो चुका है, लेकिन पूरी तरह से तैयार होने में 2026 तक का वक्त लग सकता है। इस होटल में मौजूद स्टाफ की यूनिफॉर्म को लेकर भी काफी अलग प्लानिंग है। होटल के निर्माण के साथ ही इस जगह की विरासत को बचाए रखने का भी प्रयास किया जा रहा है।
इकोनॉमी बढ़ाने में करेगा मदद
- इस शानदार होटल की पहली मंजिल पर लाइब्रेरी, वेलनेस स्पा, फिटनेस एरिया और गर्म पानी के पूल बनाए गए हैं।
- होटल का रिसेप्शन एरिया रेलवे स्टेशन की ऐतिहासिक लॉबी में बनाया गया है।
- इस होटल के बनने के बाद से यहां की इकोनॉमी में भी बढ़त हुई है।
इसलिए है खास
इस रेलवे स्टेशन को होटल में बदलने का काम कई सालों से चल रहा है। स्पेन के बर्सेलो होटल ग्रूप ने इसे फाइव स्टार होटल में बदल दिया है। जब कभी स्पेन जाएं, एक बार इस होटल में रूकने का आनंद जरूर लें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन दोहरीकरण को मिली मंजूरी, महाकौशल को बड़ी सौगात
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक नगर पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत मप्र में शराब बाजार में हलचल
LNCT University में ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का आयोजन
Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, 7 दिन अनुपस्थिति पर नहीं होगी छुट्टी
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, शव राठी हॉस्पिटल रेफर
Yogi Adityanath ने 500 KMPH की मैग्लेव ट्रेन में किया सफर, जापान दौरे का VIDEO वायरल
JPC की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, विधायकों ने किया बहिर्गमन