साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को मिला एक और बड़ा प्रोजेक्ट
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर 20 मई यानी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. इन दिनों एक्टर कोराताला शिव के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'देवरा पार्ट 1' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान, जान्हवी कपूर, प्रकाश राज, श्रीकांत और शाइन टॉम चाको जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'फियर' रिलीज हुआ है, जिसको बेहद पसंद किया गया.
कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है. आज उनके बर्थडे के खास मौके पर एक्टर के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी एक गुड न्यूज आई है. दरअसल, 'देवरा' के बाद एक्टर एक और बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने प्रभास की ब्लॉकबस्टर 'सालार' के डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ हाथ मिलाया है, जिसको लेकर जूनियर एनटीआर के फैंस भी काफी खुश हैं.
जूनियर एनटीआर को मिला एक और बड़ा प्रोजेक्ट
हाल ही में जूनियर एनटीआर के अगले मैग्नम ओपस के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक खास बर्थडे पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'मैन ऑफ मास' @tarak9999 को जन्मदिन की शुभकामनाएं. टीम #NTRNeel. शूटिंग अगस्त 2024 से शुरू होगी. एक पावर हाउस प्रोजेक्ट के लिए खुद को तैयार करें. #HappyBirthdayNTR #प्रशांतनील @NTRArtsOfficial'. इस पोस्ट को बेहद पसंद किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट पर काम अगस्त में शुरू हो जाएगा.
एक्शन-थ्रिलर फिल्म को लेकर फैंस हैं एक्साइटेड
मैग्नम ओपस के निर्माताओं द्वारा किया गया ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया, जिस पर एक्टर के फैंस भी कमेंट्स कर अपनी-अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इस कॉम्बो का इंतजार है'. एक और यूजर ने लिखा, 'ओह #Salaar और #NTR31 की शूटिंग एक ही जगह पर'. बता दें, ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है. वहीं, अगर 'देवरा' की बात करें तो ये फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला