सवा लाख के गांजे सहित तस्कर गिरफ्तार
भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच टीम ने गांजा तस्कर को दबोचते हुए उसके पास से 1 लाख 20 हजार कीमत को 6 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त किया है।
अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम बांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एमपी नगर इलाके में जैन पेट्रोल पंप के पास सुभाष आरओबी पर एक सदिग्धं युवक पिठ्ठू बैग में नशीला पर्दाथ गांजा लेकर ग्राहक की तलाश में खड़ा है। टीम ने तत्काल ही घेराबंदी कर पिठ्ठू बैग लेकर खड़े युवक को हिरसत में लेकर उनका नाम पता पूछा। युवक ने अपनी पहचान विखिल उर्फ विक्की विश्वकर्मा पिता सरवन विश्वकर्मा (22) निवासी यादव टी स्टाल के सामने छोला रोड थाना गौतम नगर के रुप में बताई। उसके पास मौजूद पिठ्ठू बैग के बारे मे पूछने पर उसने बताया कि यह बैग उसी का है। पिट्ठू बैग को चैक करने पर उसके अंदर गांजे के टेप से लिपटे हुये 2 पैकेट रखे मिले। आगे की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नशीला पदार्थ वहीं लेकर आया है, जिसे बेचने की तलाश में था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यह जानने में जुटी है कि आरोपी गाँजा कहाँ से लेकर आता था, और इसे कहाँ खपाता है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल