सिख समाज की छत्तीसगढ़ के सिनेमा हॉल थिएटर संचालकों को चेतावनी
रायपुर। कंगना रनौत एवं उनकी फिल्म एमरजेंसी के विरोध में छत्तीसगढ़ में सिख समाज ने कड़ा रुख अख्तियार किया है रविवार को हुई समाज की बैठक के बाद आज सिख मिशन छत्तीसगढ़ के प्रमुख गुरमीत सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी सिनेमा हॉल थिएटर मॉल में चल रहे आईनॉक्स के संचालकों को पत्र लिखकर अपील की है कि सिख धर्म विरोधी और सिख समाज विरोधी फिल्म इमरजेंसी को अपने सिनेमा हॉल, थिएटर, मॉल के आइनॉक्स मैं प्रदर्शित ना करें |
सिख मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रदेश के किसी भी सिनेमा हॉल थिएटर आईनॉक्स मॉल के सिनेमा हॉल में यदि कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को प्रदर्शित किया तो समाज के उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ेगा साथ ही उन पर विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज करवाने की कार्यवाही भी समाज करेगा |
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा निर्मित फिल्म इमरजेंसी में सिख समाज के बारे में दी गई गलत जानकारियों, घटनाओं, सिख समाज को आतंकवादी बताया जाना और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के सीन के साथ-साथ फिल्म अभिनेत्री एवम सांसद कंगना रनौत के बयानों पर आपत्ति करते हुए छत्तीसगढ़ सिख समाज आंदोलन करने पूरी तरह तैयार है | इस संबंध में सिख समाज द्वारा राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समाज की भावनाओं और अपनी बातों से अवगत कराने, ज्ञापन सौंपने अतिशीघ्र मिलने का समय मांगा है |
उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत के बयानों और उसकी फिल्म में सिख समाज के बारे में दिखाए जाने वाली घटनाओं से नाराज पूरे देश में सिख समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है | सिखों की सबसे बड़ी संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भी इस बाबत फिल्म सेंसर बोर्ड को पत्र लिखा गया है साथ ही कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है |
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन