बिहार विधानसभा चुनाव में शंकराचार्य की एंट्री, सभी सीटों पर प्रत्याशी लेकर मैदान में उतरे
बिहार चुनाव नजदीक आते ही चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. बिहार चुनाव में सभी सीटों पर ताल ठोकने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने प्रत्याशियों पर भी राय साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य गौ-माता की रक्षा करना है. बिहार की शुद्ध देसी नस्ल की गायें लुप्तप्राय हो गई हैं. कहा कि मैं बिहार की सभी 243 सीटों पर गौरक्षकों को उम्मीदवार बनाऊंगा. बता दें कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वानंद पहले ही बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. अब देखना है कि शंकराचार्य का यह कदम हिंदू छवि वाली बीजेपी के लिए कैसा साबित होता है.
ऐसा करने की बताई वजह
इस समय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बिहार दौरे पर हैं. शुक्रवार को वह औरंगाबाद में रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि गौ-माता की रक्षा करना है. यह भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की आत्मा है. शंकराचार्य ने कहा कि मैं बिहार की सभी 243 सीटों पर गौरक्षकों को उम्मीदवार बनाऊंगा। यह विरोध का एक तरीका है. कहा कि हमारे पूर्वजों ने सभी तरीके अपनाए, लेकिन किसी भी राजनीतिक नेता ने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया. यही एकमात्र रास्ता बचा है.
वोटरों से की यह अपील
बिहार दौरे के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वोटरों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को आगे आकर गायों को बचाने के लिए वोट करना चाहिए। हमारी कोई पार्टी नहीं है। हम या तो किसी पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे या स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे।
जल्द होगी चुनावों की घोषणा
चुनाव आयोग 6 अक्टूबर के बाद बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इसके लिए आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिख दिया है। 6 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त बिहार का दौरा करेंगे। इसके बाद बिहार चुनाव की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
राज्यसभा चुनाव: बिहार की सभी 5 सीटें NDA के नाम, 10 राज्यों में 37 सीटों के नतीजे
BMC से गायब मरीज की 11 दिन बाद मौत, जिला अस्पताल में मिला शव
इंदौर–दाहोद रेल प्रोजेक्ट का ब्रिज ट्रैफिक के लिए खुला, दो लेन से शुरुआत
CBSE ने सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ जारी की सख्त एडवाइजरी
बुंदेलखंड एक्सप्रेस में हाईटेक बदलाव, ग्वालियर से बनारस तक मिलेगा आधुनिक सफर
छिंदवाड़ा में रेत चोरी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत
18 मार्च से बदलेगा एमपी का मौसम, आंधी-बारिश के आसार
गैस संकट के बीच सख्ती, PNG यूजर्स को छोड़ना होगा LPG कनेक्शन
रायपुर के मौदहापारा में बवाल, पथराव और तलवारें लहराईं