शालीन भनोट ने ईशा सिंह संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
Shaleen Bhanot: एक्टर शालीन भनोट ने अपने साथ ईशा सिंह का नाम जोड़े जाने और अफेयर की खबरों पर रिएक्ट किया है। वह ईशा के कैरेक्टर पर उंगली उठाए जाने से नाराज हैं और वीडियो शेयर किया है। 'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह की केमिस्ट्री खूब चर्चा में बनी हुई है। अविनाश और ईशा ने भले ही सीधे तौर पर कुछ न कहा हो, पर इतना जरूर कबूल किया कि वो एक-दूसरे को पसंद करते हैं और अच्छे दोस्त हैं। पर 'वीकेंड का वार' में जबसे सलमान ने ईशा को चिढ़ाते हुए शालीन भनोट का नाम लिया, तबसे दोनों का नाम साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि ईशा सिंह को-स्टार शालीन भनोट को डेट कर रही हैं। कुछ यूजर्स ने इस वजह से ईशा पर उंगलियां उठानी शुरू कर दीं और कहा कि घर के बाहर शालीन संग अफेयर और अंदर अविनाश मिश्रा के पीछे हैं।
यही नहीं, सलमान के खुलासे के बाद करण भी बाद में ईशा से पूछते दिखे कि शालीन 'खतरों के खिलाड़ी' में किसी से पूरे-पूरे दिन फोन पर बात करता था। क्या वो तुम थीं? इस पर ईशा ने कहा था कि नहीं, वो नहीं थीं। उन्होंने सलमान से भी कहा था कि वह और शालीन सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। पर अब ईशा और शालीन के अफेयर की खबरें तेज हो गई हैं और उनके रील्स भी वायरल हो रहे हैं। यह सब देख शालीन भनोट खुद को रोक नहीं पाए और वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शालीन कह रहे हैं, 'बहुत लोग बहुत कुछ बोल रहे हैं। मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि आप लोग मेरे बारे में बात करते हैं, मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है। मुझे अच्छा लगता है।'
वह आगे बोले, 'लेकिन मेरा नाम लेकर किसी लड़की के कैरेक्टर की छीछालेदर करना मुझे अच्छा नहीं लगता है। प्लीज ऐसा मत करिए। एक लड़की की इज्जत का सवाल है। हमें उसे बनाए रखना चाहिए। प्लीज ये सब बंद कर दीजिए। थैंक यू सो मच।'
विपक्ष का सरकार पर बड़ा वार, खरगे बोले- संसद में हर मुद्दे पर होगी जवाबदेही
इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने पर सरकार का फोकस, FCI के साथ रॉ मैटेरियल सप्लाई की रणनीति तैयार
MP को बड़ी सौगात! चंबल एक्सप्रेसवे से भिंड, मुरैना, बुंदेलखंड और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होंगे आपस में जुड़े
मानसून में ट्रैवल का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 7 खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
कल होगी SBI Funds IPO की लिस्टिंग? GMP ने बढ़ाई हलचल, जानें संभावित मुनाफा
वांगचुक के अनशन पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने BJP को घेरा
साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का फीफा अवतार, लियोनल मेसी को सपोर्ट करते वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
जिंदगी से हारकर उठाया खौफनाक कदम, पति-पत्नी ने खाया जहर; एक की मौत, जांच जारी
कोलकाता वापसी पर फिर छिड़ा विवाद, तस्लीमा नसरीन ने वामपंथियों पर लगाए गंभीर आरोप
ईरान से साउथ चाइना सी तक बढ़ता तनाव, ASEAN बैठक में वैश्विक चुनौतियों पर मंथन