तेलंगाना में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात की मौत
हैदराबाद। तेलंगाना में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पहली घटना गुडीहाथनूर मंडल के मेकलागंडी में हुई, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान आदिलाबाद के निवासी मोइज (60), खाज़ा मोहिद्दीन (40), उस्मानुद्दीन (10) और अली (08) के रूप में हुई है।
एक अन्य दुर्घटना चिलुकुरु मंडल के एमआईटीएस कॉलेज के पास हुई, जहां एक ट्रक से दोपहिया वाहन की टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित सूर्यापेट जिले के कोडाद से नलगोंडा जिले के त्रिबुराम मंडल के गुंटिपल्ली अन्नाराम जा रहे थे। मृतकों की पहचान एम दिनेश (22), वी वामशी (22) और अभिरल्ला श्रीकांत (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि संबंधित पुलिस थानों में दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं और जांच जारी है।
COMING SOON- जोगा का टीआई को फोन - सत्यानाश?
एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण 7 घंटे बाद दिल्ली लौटी
आंध्र प्रदेश बस हादसा: रेवंत रेड्डी ने जताया शोक, PMO का मुआवजा एलान
होर्मुज तनाव के बीच सरकार का भरोसा: पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं
Mamata Banerjee बोलीं- नाम हटने वालों के साथ खड़ी रहेगी TMC
इंदौर अग्निकांड: पुगलिया परिवार का बयान बदला, हादसे के दिन कार थी चार्जिंग पर
Narendra Modi कल सभी राज्यों के CM के साथ करेंगे अहम बैठक
पान मसाला विज्ञापन केस में Salman Khan पर शिकंजा, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
अमित शाह ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ करेंगे चार्जशीट जारी