भोपाल रेल मंडल के रेलवे स्टेशनों की बढ़ाई गई सुरक्षा
भोपाल । पंद्रह अगस्त आने वाली है और भोपाल रेल मंडल के स्टेशनों के साथ रेलवे ने सुरक्षा बढ़ा दी है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल प्रशांत यादव ने बताया कि भोपाल मंडल की समस्त रेसुब पोस्टो द्वारा अपने अपने कार्यक्षेत्र में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रखी जा रही है। इस दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल भोपाल द्वारा जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया।
प्रशांत यादव ने बताया कि जीआरपी एवं रेसुब द्वारा संयुक्त रूप से भोपाल मंडल के सभी स्टेशनो, रेल गाडियों, पार्सल कार्यालय, रेल परिसरो, रेल के महत्वपूर्ण संस्थानो एवं भवनो की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान डाग स्क्वाड, सीसीटीवी, डीएफएमडी, एचएचएमडी एवं अन्य आधुनिक उपकरणो का समुचित उपयोग कर सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के समय देश के विभिन्न स्थानों पर आतंकवादियों द्वारा संभावित हमले को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेसुब के साथ ही जीआरपी को भी संवेदनशील स्थानों पर हथियार के साथ तैनात किया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव