सीगल का आईपीओ खुला, 5 अगस्त तक कर सकेंगे बिडिंग
मुंबई । सीगल इंडिया लिमिटेड का आईपीओ खुल गया है। रिटेल निवेशक 5 अगस्त तक आईपीओ के लिए बिडिंग कर सकेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी के शेयर 8 अगस्त को लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी 1,252.66 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 684.25 करोड़ रुपए के 17,063,640 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए 568.41 करोड़ के 14,174,840 शेयर बेच रहे हैं। सीगल इंडिया लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड 380-401 रुपए तय किया है। रिटेल निवेशक न्यूनतम 37 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप आईपीओ के अपर प्राइज बैंड 401 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए 14,837 निवेश करने होंगे। वहीं अधिकतम 481 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से 192,881 रुपए खर्च करने होंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ