सलमान खान की सुरक्षा और कड़ी: गैलेक्सी अपार्टमेंट में लागू हुए नए नियम
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है. हालांकि, हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है. अब गैलेक्सी बिल्डिंग में प्रवेश करने के लिए पहचान की पुष्टि आवश्यक है.
दरअसल, 19 मई सुबह लगभग 3:30 बजे खार, मुंबई की रहने वाली एक महिला गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई और लिफ्ट एरिया तक पहुंच गई. हालांकि, फिर सिक्योरिटी गार्डों ने उसे रोका और पुलिस के हवाले किया. अदालत ने महिला को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा. ऐसा ही एक मामला 20 मई को सामने आया. छत्तीसगढ़ की रहने वाले जितेंद्र कुमार सिंह नाम के आदमी ने गाड़ी के पीछे छिपकर घर के अंदर घुसने की कोशिश की.
एंट्री गेट के पास बतानी होगी पहचान
सलमान खान को लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से धमकियां मिल रही हैं. ऐसे में अब हुई इस घटना की वजह से पुलिस चौकन्ना हो गई और सलमान की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है. अब बिना पहचान की पुष्टि के घर के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा. मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्तावित सुरक्षा उपायों के तहत, गैलेक्सी बिल्डिंग में प्रवेश करने वाले किसी भी नए व्यक्ति को अब प्रवेश करने से पहले बिल्डिंग के एंट्री गेट के पास अपनी पहचान बतानी होगी. पहचान पत्र के जांच और कंफरमेशन जैसी प्रणालियां गैलेक्सी बिल्डिंग में अनधिकृत प्रवेश को रोकेंगी.
सलमान की सुरक्षा के लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं
इसके अलावा निजी भवनों की सुरक्षा में अधिक सतर्कता की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया है. साथ ही सलमान को दी जाने वाली सुरक्षा को और मजबूत करने का फैसला किया गया है. निरीक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल सलमान के घर पर सुरक्षा के नियम सामान्य हैं.
ज्यादातर सोसायटियों में अगर कोई अजनबी सोसायटी गेट पर आता है तो उसे सिक्योरिटी गार्ड को बताना पड़ता है कि वो किसके घर पर जा रहा है. इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड उस घर के इंटरकॉम पर कॉल करके इसकी पुष्टि करता है और फिर सिक्योरिटी गार्ड उसे गेट से अंदर जाने देता है. सलमान खान की सुरक्षा को देखते हुए उनकी बिल्डिंग के लिए नए नियम बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास