रूस ने यूक्रेन पर किए मिसाइल हमले......51 लोगों की मौत
कीव । रूस ने यूक्रेन पर कई मिसाइल हमले किए। हमले में 51 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। यह हमला यूक्रेन के मध्य भाग में स्थित एक सैन्य शिक्षण संस्थान पर हुआ था। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से यह अब तक का सबसे घातक हमला में से एक है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि उन्हें पोल्टावा में एक रूसी हमले की जानकारी मिली है। हमले में एक शैक्षिक संस्थान और एक नजदीकी अस्पताल को निशाना बनाया। हमले में दूरसंचार संस्थान की एक बिल्डिंग भी आंशिक रूप से नष्ट हो गई।
राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन को हवाई हमलों से बचाने के लिए हवाई रक्षा प्रणाली और मिसाइलों की जरूरत है। उन्हें यह जल्दी से जल्दी मिलनी चाहिए, न कि उन्हें किसी गोदाम में रखा जाए। उन्होंने कहा मुझे पोल्टावा में रूसी हमले की शुरुआती रिपोर्ट मिली है। दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने क्षेत्र पर हमला किया। पोल्टावा क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख फिलिप प्रोनिन ने मृतकों की संख्या की घोषणा की है। बताया कि बचाव दल मलबे को साफ करने और दबे हुए लोगों को खोजने में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि मलबे के नीचे 18 और लोग हो सकते हैं। सैन्य शैक्षिक संस्थान के कम से कम 10 आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है।
वहीं मॉस्को ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन एक प्रसिद्ध रूसी सैन्य ब्लॉगर व्लादिमीर रोज़ोव ने बताया किया कि रूस ने पोल्टावा में एक सैन्य स्कूल पर हमला किया। राष्ट्रपति ने हमले के बाद राहत कार्य में मदद करने वालों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। जेलेंस्की ने हमले के संबंध में एक पूरी और तुरंत जांच का आदेश दिया है। कहा है कि सभी जरूरी सेवाएं बचाव कार्य में शामिल हैं। उन्होंने पश्चिमी सहयोगियों से और अधिक वायु रक्षा प्रणाली और लंबी दूरी की मिसाइलों की आपूर्ति की मांग की है।
नीतीश कुमार के इशारों से खुला राज, कौन होगा अगला CM?
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”
Indian Premier League 2026 से पहले Anil Kumble का बड़ा बयान
ऊर्जा और खनिज संसाधनों के वैश्विक समीकरण पर पड़ सकता है बड़ा असर
Indian Premier League 2026 से पहले टीमों की बढ़ी चिंता, 6 स्टार खिलाड़ी अभी भी रिहैब में
टीम इंडिया के कप्तान बनने की कहानी Suryakumar Yadav ने खुद बताई
जेके हॉस्पिटल और यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी