कायाकल्प योजना में 246 करोड़ रूपये की राशि जारी
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त श्री भरत यादव ने प्रदेश के नगरीय निकायों को 246 करोड़ रूपये की राशि जारी की है। इसमें कायाकल्प योजना में 405 निकायों को 146 करोड़ रूपये व नगरीय क्षेत्र निर्माण योजना के लिए 148 निकायों को 100 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई है।
कायाकल्प योजना दो वर्ष पहले राज्य सरकार ने प्रारंभ की है। इस योजना में नगरीय क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण और मौजूद सड़कों के सुदृढ़ीकरण के कार्य को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाता है। आयुक्त श्री भरत यादव ने बताया कि जिन निकायों को राशि जारी की गई है उन निकायों में निश्चित समय सीमा में निर्माण कार्य को पूरा कराया जायेगा।
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढी मुश्किल, उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को दिए जांच के आदेश
मिडिल ईस्ट तनाव से रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले टूटी भारतीय मुद्रा
पश्चिम एशिया तनाव का असर: सेंसेक्स 976 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे
मैदान पर आक्रामक अंदाज पड़ा महंगा, अर्शदीप सिंह को भरना होगा जुर्माना
अनोखा सफर: फ्लाइट छूटी तो ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे
रायपुर में कमर्शियल गैस का संकट, सिलेंडर नहीं मिलने से 20 रेस्टोरेंट-कैफे बंद
टी20 विश्वकप के बाद बदली रैंकिंग: जानिए दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर
आईपीएल से पहले मालदीव पहुंचे रोहित शर्मा, शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
‘हसीन पल गुजर जाते हैं…’ टीम इंडिया की जीत पर युजवेंद्र चहल का भावुक पोस्ट