Royal Challengers Bangalore की बिक्री से बन सकता है नया रिकॉर्ड
आईपीएल की मशहूर फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की बिक्री अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रेस में अब सिर्फ दो प्रमुख दावेदार बचे हैं। बोली दो बिलियन यूएस डॉलर (करीब 18,495 करोड़ रुपये) के पार जाने की संभावना जताई जा रही है, जो इसे आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील में से एक बना सकती है।
दो बड़े दावेदारों के बीच मुकाबला
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वीडन की प्राइवेट इक्विटी फर्म ईक्यूटी (EQT) ने बड़ी बोली लगाई है। वहीं दूसरी तरफ एक कंसोर्टियम है, जिसमें रंजन पाई, कोलबर्ग क्रेविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी (KKR) और टीमासेक शामिल हैं। पहले इस रेस में कई बड़े नाम थे, जिनमें ग्लेजर फैमिली और आदार पूनावाला शामिल थे, लेकिन उन्होंने अब पीछे हटने का फैसला किया।
31 मार्च तक डील फाइनल होने की उम्मीद
मार्केट सूत्रों के मुताबिक, आरसीबी की मौजूदा मालिक कंपनी डियाजियो ने 31 मार्च तक डील फाइनल करने की डेडलाइन तय की है। पहले ग्लेजर्स ने 1.8 अरब डॉलर की नॉन-बाइंडिंग बोली लगाई थी, लेकिन ईक्यूटी ने इसे बढ़ाकर दो बिलियन यूएस डॉलर के करीब पहुंचा दिया है। अब यह सीधी बोली की लड़ाई बन चुकी है।
राजस्थान रॉयल्स में भी दिलचस्पी
इधर राजस्थान रॉयल्स को खरीदने के लिए भी कई निवेशक सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन पार्टियों ने बाइंडिंग बोली लगाई है, जिसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप सबसे आगे नजर आ रहा है। फ्रेंचाइजी की कीमत 1.1 से 1.35 अरब डॉलर यानी 10, 172 करोड़ रुपये से 12,484 करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है। इस डील को रायने ग्रुप देख रहा है, जिसने पहले 'द हंड्रेड' की फ्रेंचाइजी बिक्री भी संभाली थी। बताया जा रहा है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप ने अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लितजर के साथ मिलकर बोली लगाई है। इस डील की डेडलाइन भी 31 मार्च बताई जा रही है।
आईपीएल की बढ़ती वैल्यू
इन बड़ी-बड़ी बोलियों से साफ है कि आईपीएल टीमों की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है। ग्लोबल निवेशकों की दिलचस्पी इस लीग को दुनिया की सबसे आकर्षक स्पोर्ट्स लीग में बदल रही है।
आदिवासी विकास परिषद ने डॉ. मुंडा को पुण्यतिथि पर किया याद
संचालित राजू होटल से हुई कार चोरी-महंगा मोबाइल भी किया पार
सियासी गर्मी: ‘धुरंधर 2’ को लेकर बैन और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर कार्रवाई की उठी मांग
भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे
राहुल गांधी का फैसले ने खड़गे के घर में मचाई हलचल, केरल लिस्ट पर विवाद
घर के दाम स्थिर रहेंगे, खाड़ी युद्ध खत्म होने के बावजूद रिपोर्ट में चेतावनी
मां के साथ हैवानियत पर पुलिस ने नहीं लिखी FIR, आहत नाबालिग ने खाया जहर