सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी
ज्वेलरी खरीदने की चाहत रखने वाले सोने-चांदी की कीमतों में नरमी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, इनकी कीमतों में नरमी आने के कोई आसार नहीं लग रहा है। आपको बता दें कि एक बार फिर से सोने के साथ चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिली है। दोनों धातु की कीमतें आसमान छू रही है।
मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष के अंत में मौद्रिक नीति में कटौती करने की उम्मीद है। मौद्रिक नीति में कटौती और मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की वजह से गोल्ड की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
20 मई 2024 को एशिया के सर्राफा बाजार में सोने के रेट 1.4 फीसदी उछलकर 2,450 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस तेजी के बाद गोल्ड ने पिछले महीने यानी अप्रैल के इंट्राडे उच्चतम स्तर को पार कर दिया।
रॉयटर्स ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि इस साल सितंबर में फेड इंटरेस्ट रेट में कटौती कर सकता है। पिछले हफ्ते डॉलर में गिरावट आई है। हालांकि आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में अमेरिकी उपभोक्ता कीमतों में हल्की बढ़त हुई है। महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उम्मीद है सितंबर में फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की जाएगी।
विदेशी बाजार में सोने-चांदी का हाल
सोमवार को सोना 0.1% बढ़कर 2,428.14 डॉलर प्रति औंस पर था। यह सर्राफा बाजार में 2,449.89 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं, न्यूयॉर्क में वायदा कारोबार में सोना 0.3% गिरकर 2,431.80 डॉलर पर बंद हुआ।
अगर चांदी की बात करें तो सोने की तरह चांदी में तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में सिल्वर भी 1.3% बढ़कर 32.25 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। चांदी दिसंबर 2012 के बाद से उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल