फिर विवादों में आरजी कर अस्पताल....युवक के इलाज में लापरवाही
कोलकाता । ट्रेनी-डॉक्टर के रेप-मर्डर के बाद चर्चा में आए आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में फिर हंगामा हो गया है। दरअसल इस बार अस्पताल के डॉक्टरों पर युवक के इलाज में देरी का आरोप लगा है। दरअसल, हुगली जिले के कोन्नगर के 28 साल के युवक बिक्रम भट्टाचाजी को शुक्रवार को ट्रक ने कुचल दिया था। उनकी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद हंगामा शुरू हो गया। मृतक बिक्रम की मां कविता का आरोप है इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण इलाज में देरी हुई और बाद में बेटे की मौत हुई। कबिता के मुताबिक बहुत समय बर्बाद हो गया। उस समय के अंदर उसकी सर्जरी हो जानी चाहिए थी। लेकिन वहां कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। यहां तक कि इमरजेंसी डॉक्टर भी नहीं था।
हालांकि, आरजी कर के अधिकारियों ने परिवार के दावों का खंडन किया है। अधिकारियों ने दावा किया कि बिक्रम को आरजी कर में लाने के तुरंत बाद ट्रॉमा केयर ले जाया गया। उसके दो अंगों में गंभीर चोट थी। इसके अलावा उन्होंने पाया कि उसके सिर पर भी गंभीर चोट थी। इसपर विक्रम को सीटी स्कैन के लिए ले जाया गया। जब सीटी स्कैन की योजना बनाई जा रही थी, तभी बिक्रम को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उसकी मौत हो गई।
इस घटना पर टीएमसी नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा एक युवा लड़के ने शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी। उसे 3 घंटे तक बिना किसी इलाज के रहना पड़ा और इस दौरान उसका खून बहता रहा। यह आरजी कर की घटना के जवाब में डॉक्टरों के विरोध-प्रदर्शन का नतीजा है।
उन्होंने कहा, जूनियर डॉक्टरों की मांगें उचित और वैध दोनों हैं। मैं उन्हें इस तरह से विरोध करने का आग्रह करता हूं, जिससे जरूरी चिकित्सा सेवाएं बाधित न हों।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप