हसीना सरकार को हटाना, बांग्लादेश की दूसरी आजादी की तरह: पीएम यूनुस
ढाका। बांग्लादेश में फैली अराजकता के बीच मंगलवार रात अंतरिम सरकार का गठन हो गया इसमें नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन ने छात्र आंदोलन के समन्वयक मंडल के 13 सदस्यों से बातचीत के बाद यूनुस को पीएम बनाने का ऐलान किया। इस बातचीत में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे। इससे पहले राष्ट्रपति ने देश की संसद को भंग कर दिया था जिससे अब नए आम चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
बांग्लादेश के नवनियुक्त पीएम यूनुस ने हसीना सरकार को हटाए जाने का स्वागत किया और कहा है कि यह बांग्लादेश की दूसरी आजादी की तरह है। ग्रामीण बैंक के जरिये गरीबी दूर करने के प्रयास के लिए यूनुस को 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। 2009 में शेख हसीना के सत्ता में आने के बाद यूनुस के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज किए गए थे।
भारतीय टैंकर ‘जग लाडकी’ UAE से 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा
Narendra Modi 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन
हाईकोर्ट ने खस्ता अदालतों पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, पूछा गंभीर क्यों नहीं?
कपास किसानों के लिए खुशखबरी, MSP फंड के लिए सरकार ने CCI को 1,718.56 करोड़ मंजूर
पत्नी के साथ हिंसक विवाद में पति पर हत्या का आरोप
चैत्र नवरात्रि कल से शुरू, मंदिरों में तैयारियां पूरी
Gaurav Gogoi ने कांग्रेस में मतभेद की खबरों को किया खारिज
Korba में खौफनाक वारदात, बुजुर्ग पर हमला
दोस्त ही निकला आरोपी, रायगढ़ में चौकीदार की हत्या का खुलासा