‘सितारे ज़मीन पर’ की रिलीज़ अटकी, सेंसर बोर्ड से नहीं मिली मंज़ूरी
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोगों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब सेंसर बोर्ड से फिल्म को हरी झंड़ी नहीं मिल पाई है। सीबीएफसी ने फिल्म के दो सीन कट करने के लिए कहा है, लेकिन आमिर खान बोर्ड से सहमत नहीं है। ऐसे में अब सवाल ये है कि क्या आमिर खान फिर से सेंसर बोर्ड से मिलेंगे और अपना पक्ष रखेंगे?
क्या बोर्ड से फिर मिलेंगे आमिर खान?
रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज करने से पहले और इसे सर्टिफिकेट देने से पहले इसके दो सीन कट करने के लिए कहा है, लेकिन आमिर खान ऐसा नहीं करना चाहते हैं। आमिर का कहना है कि फिल्म को बहुत सोच-समझकर बनाया गया है। ऐसे में अब सुनने में आया है कि आमिर खान एक बार फिर से बोर्ड के सामने अपनी बात रखेंगे और इसके लिए वो फिर से बोर्ड से मिलेंगे।
सीबीएफसी जांच समिति से फिर मिलेंगे आमिर खान
जानकारी है कि आमिर खान सोमवार को एक बार फिर से सीबीएफसी जांच समिति से मुलाकात करने का प्लान बना रहे हैं। आमिर बोर्ड के सामने अपना नजरिया सामने रखना चाहते हैं। बता दें कि फिल्म के सीन काटने पर आमिर का कहना है कि फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग ऐसे हैं, जो संदर्भ के साथ दर्शकों को दिखाए जाते हैं और वो दर्शकों को सही लगते हैं, लेकिन बोर्ड ने फिल्म के दो सीन कट करने का सुझाव दिया है।
पोस्टपोन होने के लगाए जा रहे कयास
सेंसर बोर्ड ने फिल्म के किन सीन को हटाने के लिए कहा है, अभी इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इतना ही नहीं बल्कि अब ये भी चर्चा हो रही है कि क्या फिल्म अपनी तय रिलीज डेट पर रिलीज होगी या फिर इसे पोस्टपोन किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट लेट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि अब आगे क्या होगा?
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त