आरबीआई मंजूरी दे तो पेटीएम के साथ काम करने को तैयार: एक्सिस बैंक
मुंबई । निजी क्षेत्र का ऋणदाता एक्सिस बैंक का कहना है कि वह पेटीएम के साथ काम करना चाहता है, बशर्ते भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इसके लिए मंजूरी दे। एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) अमिताभ चौधरी ने यह जानकारी दी है। चौधरी ने एक्सिस बैंक की 2023 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 सूची जारी करने के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि यह बात नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करती है और अगर नियामक हमें पेटीएम के साथ काम करने की अनुमति देता है, तो निश्चित रूप से हम उनके साथ काम करेंगे। वे फिनटेक उद्योग में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। निजी क्षेत्र के इस ऋणदाता के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बैंक सामान्य कारोबार के लिए पेटीएम के साथ चर्चा कर रहा है और 31 जनवरी, 2024 के बाद वे नए पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं। एक्सिस बैंक के ग्रुप एक्जीक्यूटिव अर्जुन चौधरी ने कहा कि हम अपनी सामान्य कारोबारी सेवाओं के लिए पेटीएम के साथ बातचीत कर रहे हैं। 31 जनवरी के घटनाक्रम के बाद हम नई चीजों पर चर्चा कर रहे हैं। 31 जनवरी, 2024 को आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को लगातार अनुपालन न करने और सामग्री पर्यवेक्षी संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए 29 फरवरी, 2024 से नई जमा स्वीकार करने और लेनदेन करने पर पाबंदी लगा दी थी।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा