RBI ने SBI समेत इन बैंकों पर लिया एक्शन
भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामक मानदंडों के उल्लंघन के लिए भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक और सिटी यूनियन बैंक पर सख्त कार्रवाई ली है। इस कार्रवाई के बाद बैंकों पर लगभग 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।केंद्रीय बैंक ने अपने बयान में कहा कि जमाकर्ता शिक्षा जागरूकता निधि योजना, 2014 से संबंधित कुछ मानदंडों के उल्लंघन के लिए भारतीय स्टेट बैंक पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।वहीं आरबीआई ने सिटी बैंक पर एनपीए अकाउंट्स से जुड़े इनकम रिकग्निशन के प्रुडेंशियल नियमों, एसेट क्लासिफिकेशन और एडवांस प्रोविजनिंग नियमों के साथ नो योर डायरेक्शन रूल के उल्लंघन के तहत 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।इसके अलावा आरबीआई ने कुछ निर्देशों का पालन न करने पर केनरा बैंक पर 32.30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से संबंधित कुछ प्रावधानों का पालन न करने पर ओशन कैपिटल मार्केट लिमिटेड, राउरकेला, ओडिशा पर 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।आरबीआई ने कहा कि प्रत्येक मामले में जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है। इसका उद्देश्य संस्थाओं द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर प्रभाव डालना नहीं है।
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान