आरबीआई रद्द कर सकती है पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस
नई दिल्ली । पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर्स में पिछले एक महीने से लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। सोमवार को कारोबार खुलने के बाद एक बार फिर पेटीएम के शेयरों में गिरावट देखी गई। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि आरबीआई पेटीएम की बैंकिंग विंग पीपीबीएल का लाइसेंस रद्द कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के बैंकिंग लाइसेंस को रद्द करने जैसा अप्रत्याशित कदम उठा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया कि केंद्रीय बैंक पीपीबीएल के महत्वपूर्ण कामों की देखरेख के लिए एक एडमिनिस्ट्रेटर (प्रशासक) भी नियुक्त कर सकती है। कारोबार की शुरुआत में वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में 409.68 अंक गिरकर कारोबार देखा गया। शेयरों में 393.70 का लोअर सर्किट लगा हुआ है। बता दें कि शुक्रवार 1 मार्च के कारोबारी सत्र में पेटीएम के शेयर 424.05 रुपए पर खुलकर 425.45 रुपए पर बंद हुए थे।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल