रमजान के त्यौहार ने बैरागढ़ मेन रोड में लगाया जाम
भोपाल । भोपाल का बैरागढ़ बाजार मध्य प्रदेश के कई जिलों और कई राज्यों के पसंदीदा बाजार के रूप में जाना जाता है। यहां पर थोक व्यापारी सामान खरीदने के लिए आते हैं।भोपाल के खुदरा व्यापारी और आम लोग भी सामान खरीदने के लिए बैरागढ़ के बाजार में पहुंचते हैं।
रविवार को दोपहर से ही बैरागढ़ के मेन रोड और बैरागढ़ की गलियों में जाम की स्थिति बन गई थी। रविवार की शाम को स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। मल्टी लेवल पार्किंग में भी पार्किंग की जगह नहीं बची। बीआरटीएस कॉरिडोर हटने के बाद सड़क के दोनों और बड़ी मात्रा में फोर व्हीलर और टू व्हीलर खड़े हुए थे। जिसके कारण पैदल चलना भी बड़ा मुश्किल हो गया था।भोपाल से इंदौर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी आधे घंटे से ज्यादा का जाम लग रहा।वाहन सड़कों पर धीरे-धीरे रेंगते रहे। शाम 7 बजे से लेकर रात 11 बजे तक स्थिति पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई। बैरागढ़ पुलिस जाम को खत्म नहीं कर पाई। पहली बार बैरागढ़ की पुलिस भीड़ के सामने असहाय हो गई थी।
छिंदवाड़ा हादसे के बाद करेर गांव में पसरा मातम, हर आंख नम
IPL 2026 का आगाज, सभी टीमें तैयार
नाक के इलाज में लापरवाही, डॉक्टर पर 49.56 लाख के मुआवजे की मांग
अश्विन बोले- धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं देखना चाहता
हाई कोर्ट में प्लास्टिक की गुड़िया बनी गवाह
1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे एलपीजी सिलेंडर के दाम या आम आदमी को मिलेगी राहत? जानें
पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी में कटौती से मिली राहत
IPL मालिकों की बेटियां बनीं पावर और ग्लैमर का चेहरा
फर्जी परमिट केस में बड़ा मोड़, 17 आरोपियों पर FIR; अरोड़ा बंधुओं को हाईकोर्ट से राहत
पेट्रोल पंप पर शराब बिक्री की खबर से मचा हड़कंप