नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश का अनुमान
भोपाल। रविवार को नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में आंशिक बादल बने रह सकते हैं। इससे वातावरण में उमस बरकरार रहने के आसार हैं। वातावरण से नमी कम होने के कारण आंशिक बादल प्रदेश के अधिकतर जिलों में बने हुए हैं। उधर, अब वातावरण से नमी कम होने के कारण रविवार से अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। इसके प्रभाव से उत्तरी हरियाणा पर एक प्रेरित चक्रवात बना है। मराठवाड़ा से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से रविवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। शेष जिलों में आंशिक बादल बने रहेंगे। इस वजह से उमस महसूस होगी। उधर अब धीरे-धीरे नमी कम होने लगी है, जिसके चलते रविवार से प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बैतूल में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में रिकार्ड किया गया।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल