घर में चल रहे फर्जी अस्पताल पर मारा छापा
अलीगढ़। थाना अकराबाद के गोपी क्षेत्र में एक महिला अपने घर को अस्पताल बनाकर गर्भवती महिलाओं का प्रसव करा रही है। इसकी सूचना पर 30 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम दौड़ी, लेकिन महिला नहीं मिली। उसके घर पर विभाग ने नोटिस चस्पा कर पांच दिन में जवाब मांगा है।
गोपी क्षेत्र में एक महिला संध्या द्वारा अपने घर में गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराने की सूचना विभाग को मिली थी। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, मगर महिला वहां नहीं मिली।पता चला कि उसके पति की चार-पांच दिन पहले हादसे में मौत हो गई है। वह हाथरस में है। टीम ने अंदर जाकर देखा कि घर में चार बेड बने हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार खत्री ने बताया कि महिला कितने समय से महिलाओं का प्रसव करा रही है। इस बारे में महिला की बहू सही से जानकारी नहीं दे पाई। नोटिस चस्पा कर उससे जवाब मांगा है। अगर महिला जवाब नहीं देती है तो फिर टीम जाएगी। महिला से पूछताछ की जाएगी कि वह प्रसव कराने का काम कब से कर रही है। टीम ने क्लीनिक एंड हेल्थ केयर सेंटर, बांके बिहारी पैथो, बांके बिहारी क्लीनिक, आनंद आई केयर को नोटिस दिए हैं। सभी के संचालक अप्रशिक्षित डॉक्टर हैं।
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
एमपी बजट में जी राम जी योजना को 10,428 करोड़, मनरेगा से दोगुना आवंटन