राहुल भिंड में, प्रियंका मुरैना करेंगी रोड शो
भोपाल । लोकसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल अंचल में कांग्रेस का प्रचार अभियान जारी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 30 अप्रैल को भिंड व दो मई को प्रियंका गांधी मुरैना जिले में रोड शो करेंगीं। यह जानकारी कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस की मीडिया प्रभारी सुभाषिणी शरद यादव ने दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल ग्वालियर में किसी नेता का कार्यक्रम नहीं बना है। अंचल में पार्टी के दो बड़े नेता आ रहे हैं। इस रोड-शो व सभा का प्रभाव लोकसभा की चारों सीटों पर होगा। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में पूरा संगठन लगा हुआ है और फिर कुछ समय पहले ही राहुल गांधी की न्याय यात्रा ग्वालियर से निकली थी। ईवीएम से चुनाव कराने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए वैलेट पेपर पर देश में चुनाव होना जरूरी है।इलेक्ट्रोरल बांड भी केंद्र सरकार लाई थी। इसमें भी बड़ा गोलमाल है।विरासत टैक्स पर सुभाषिणी का कहना है कि विरोधी दल भ्रम फैलाने में माहिर है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में इसका कोई उल्लेख नहीं है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल