पुलवामा : सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर समेत दो आतंकवादी किए ढेर
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में सोमवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था। सुबह ही खबरें मिल रही थी कि मुठभेड़ स्थल पर लश्कर कमांडर रियाज डार घिर गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी दोनों आतंकियों की पहचान की पुष्टि नहीं की है। इसकी प्रक्रिया जारी है।कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि सोमवार सुबह जिला पुलवामा के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। घेरा सख्त होता आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गईय़ दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसी बीच जिस घर में आतंकी छिपे हैं, उसमें आग भड़क गई। इसी बीच दो आतंकवादी मारे गए हैं।इससे पहले, कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान