पुस्तकालयों में पाठकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं-महापौर श्रीमती राय
भोपाल । महापौर मालती राय ने निर्देशित किया है कि निगम द्वारा संचालित पुस्तकालयों में पाठकों को और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं। महापौर राय ने यह निर्देश पं. शीतल प्रसाद तिवारी पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए दिए। महापौर ने पुस्तकालय में उच्चस्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान ’गुड्डू‘ सहित गणमान्य नागरिक व पाठकगण मौजूद थे।
महापौर मालती राय ने सोमवार को 05 नंबर स्टाप स्थित पं. शीतल प्रसाद तिवारी वाचनालय एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राय ने पाठकों एवं पुस्तकालय के कर्मचारियों से चर्चा की और पुस्तकालय, वाचनालय में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। महापौर राय ने निर्देशित किया कि पुस्तकालयों में पाठकों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं तथा स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएं। राय ने पं. शीतल प्रसाद तिवारी पुस्तकालय एवं पुस्तकालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने, पानी की समुचित व्यवस्था तत्काल कराने तथा पाठकों के बैठने के लिए और बेहतर एवं सुविधापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती राय ने रानी कमलापति राजा भोज व्याख्यान केन्द्र का भी निरीक्षण किया।
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार