प्रियंका चोपड़ा और निक की रोमांटिक केमिस्ट्री
मुंबई। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की दो खास झलकियां साझा कीं, जिनमें प्यार, रिश्तों की गहराई और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण की झलक साफ दिखाई दी। एक ओर जहां उन्होंने अपने पति निक जोनास के साथ एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की, वहीं दूसरी ओर एक प्रेरणादायक संदेश भी साझा किया, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर साझा की, उसमें वह और निक एक बोट में सुकून भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका कैमरे की ओर मुस्कुरा रही हैं, जबकि निक उन्हें प्यार भरी नजरों से निहार रहे हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और आत्मीयता तस्वीर में साफ दिखाई देती है। फैंस को यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
इसके साथ ही प्रियंका ने एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कोट भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, “ऐसे लोगों के साथ रहो, जो तुम्हारी गैरमौजूदगी में भी तुम्हारे बारे में अच्छी बातें करें, तुम्हारे मान-सम्मान की रक्षा करें और तुम्हारे पीछे बुराई न करें।” इस संदेश के जरिए प्रियंका ने रिश्तों में ईमानदारी और सम्मान की अहमियत को रेखांकित किया।
प्रियंका और निक की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। 2016 में निक ने प्रियंका को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनके कुछ कॉमन दोस्तों का मानना है कि उन्हें मिलना चाहिए। प्रियंका ने जवाब में कहा था कि उनकी टीम ये मैसेज पढ़ सकती है, इसलिए वह सीधे उनके फोन पर संपर्क करें। इसके बाद दोनों न्यूयॉर्क में एक पार्टी में मिले और फिर रिश्ते की शुरुआत हुई। 2017 में दोनों मेट गाला में साथ नजर आए और दिसंबर 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की। शादी के बाद 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए दोनों एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम है मालती मैरी चोपड़ा जोनास। प्रियंका की ये पोस्ट न सिर्फ उनके रिश्तों की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि उनके विचारों की गहराई को भी सामने लाती है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास