भोपाल | देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा। इसके पहले एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर बाद भोपाल आएंगी। मुर्मू के भव्य स्वागत की बीजेपी ने तैयारी की है।बीजेपी ने आदिवासी वर्ग की द्रौपर्दी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। मुर्मू शुक्रवार दोपहर में भोपाल पहुंचेगी। उनके स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को स्टेट हैंगर बुलाया गया है। बीजेपी उनका स्वागत परंपरागत तरीके से करेगी। इसके बाद मुर्मू सीधे मुख्यमंत्री आवास जाएंगी। जहां विधायकों और सांसदों के साथ बैठक में भाग लेगी। इसके बाद शाम 6 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगी।