छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आंधी-बारिश की संभावना
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 2 डिग्री कम रहा। यहां न्यूनतम पारा भी गिरा। बादल के कारण उमस से लोग बेचैन रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहेंगे और शाम या रात में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग और डोंगरगढ़ जिले में 42.2 डिग्री रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार कई द्रोणिकाएं बनी हैं जिससे बारिश की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तरी बिहार तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर है। दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश व मध्य महाराष्ट्र तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली है। तीसरी द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी है। चौथी द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर स्थित है।
भारत-अमेरिका रिश्ते साझा हितों पर आधारित: कोल्बी
प्रदेश में हवाई सेवा विस्तार का बड़ा फैसला, 11 जिलों को मिलेगा फायदा
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की तारीख बढ़ाई गई
भाजपा नेता के ‘हिंदू विधायक’ बयान पर मचा घमासान, EC को रिपोर्ट भेजने की तैयारी
सीमावर्ती इलाकों के विकास पर सरकार का बयान, संसद में रखी पूरी रिपोर्ट
Rajeev Shukla ने राज्यसभा में उठाया छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं का मुद्दा
RCB को बड़ा झटका, यश दयाल टीम से नहीं जुड़ेंगे
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का बड़ा फैसला, भगदड़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि
1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी शराब