सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर सियासी रार
भला कोई खुद को मारने के लिए ऐसा कैसे कर सकता है : संजय सिंह
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। एक तरफ एलजी का बयान सामने आया तो वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा है। आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि क्या कोई खुद को मारने के लिए ऐसे प्रयास करेगा?
पत्रकारों से चर्चा कर रहे आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति को किस तरह से जेल में मारने की कोशिश की जा रही इस पर बिंदुवार बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है। पहले तो इन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ज्यादा खाकर अपना वजन बढ़ा रहे, अब कह रहे अरविंद केजरीवाल कुछ नहीं खा रहे। इस तरह का मजाक बना रखा है। संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि सीएम केजरीवाल के स्वास्थ्य की उपेक्षा, केंद्र सरकार, भाजपा और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना की उन्हें मारने की साजिश है। सीएम केजरीवाल के स्वास्थ को लेकर एलजी विनय सक्सेना द्वारा दिल्ली के मुख्य सचिव को लिखे गए पत्र पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा, कि ये क्या मजाक कर रहें हैं आप? क्या कोई आदमी जानबूझ कर शुगर कम करेगा, जो बहुत खतरनाक है। एलजी साहब यदि आपको सीएम की बीमारी के बारे में पता नहीं है तो आपको इस तरह का लेटर नहीं लिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर न करे कभी आप के साथ ऐसा समय भी आए।
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना