बाइक सवारों को समझाना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी
जगदलपुर के नगरनार थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर और प्रधान आरक्षक को बाइक सवार युवकों को सही से बाइक चलाने के लिए समझाना महंगा पड़ गया। तीन युवकों ने एसआई व प्रधान आरक्षक का रास्ता रोककर पहले तो गाली गलौज की। उसके बाद अपने पास रखे चाकू को दिखाने के साथ ही हेलमेट से पिटाई कर फरार हो गए।इस घटना में दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की रिपोर्ट नगरनार थाना में दर्ज कराया गया है। जहां आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि ये युवक जब तेजी से बाइक चलाते हुए पुलिसकर्मियों की साइड से निकले तो सब इंस्पेक्टर रत्नेश सेठिया इन युवकों को रोककर नाम पता पूछताछ कर फिर से इस तरह से वाहन न चलाने की बात कहते हुए समझाने लगे, जिसपर युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ बहसबाजी की और वहां से चले गए।जिसके बाद बाद युवकों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बीच रास्ते में रोक लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। तीन युवक नितिश, अजय ऊर्फ अज्जू और अनिल ने चाकू दिखाते हुए धमकाया भी और हेलमेट से वार कर पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- यह शाब्दिक हिंसा और पाप