दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खरगोन। किसान आंदोलन की आंच मप्र में भी दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के आह्वान पर देशभर के किसान दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं। खरगोन समेत मप्र के अन्य जिलों से आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे किसानों ने पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किसान महासंघ के तीन पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद किसान आक्रोशित दिखाई दिए, उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महासंघ के पदाधिकारियों ने कृषि उपज मंडी में बैठक की और फिर एसपी कार्यालय पहुंचकर गिरफ्तार किए गए पदाधिकारियों की रिहा करने के लिए भी प्रदर्शन किया।
किसान महासंघ के गोपाल पाटीदार ने कहा कि केंद्र सरकार को वादे याद दिलाने के लिए हम दिल्ली जा रहे थे। लेकिन, यह बात सरकार को पंसद नहीं आई। उन्होंने किसानों को रोकने के लिए सड़क और पुलिया खोद दी है। जगह-जगह बैरिकेट्स लगाकर रास्ता रोक दिया गया है। उन्होंने कहा- सरकार देश की संपत्ति खोद रही है। जबकि, आंदोलन तो हर युग में स्वीकार किया जाता है। भगवान राम ने भी धोबी के झूठे आंदोलन को स्वीकार किया था।किसान नेताओं की गिरफ्तारी पर पाटीदार ने कहा कि यह जो गिरफ्तारियां हो रही हैं ये अगली क्रांति का आगाज है। राजा अपनी जिद पर है, वह गिरफ्तारियां लेंगे और हम गिरफ्तारियां देंगे। अभी तक हमारे जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और जिला संगठन मंत्री की गिरफ्तारियां जिले में हुई हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
मोहाली की महिला को समय पर दिल का इलाज, ₹4 लाख का बड़ा नुकसान टला
चेन स्नेचिंग के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, वारदातों का खुलासा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के परिवार में दुखद घटना, बेटी सुरभि खंडेलवाल नहीं रहीं
होर्मुज में थाई कार्गो शिप ‘मयूरी नारी’ पर हमला, 23 क्रू मेंबर सवार
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान: 81 दिनों तक यूपी की परिक्रमा
‘नियमों के खिलाफ बोलने वाले का माइक बंद होना चाहिए’, अमित शाह का बयान
MP उच्च शिक्षा विभाग का फरमान: प्राचार्यों को आवारा कुत्ते भगाने की जिम्मेदारी