11 विधानसभा के आदिवासी वोटर्स को साधेंगे पीएम मोदी
7 मई को भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे
भोपाल। खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 मई को चुनावी सभा लेंगे। वे खरगोन बड़वानी व खंडवा जिले की 11 विधानसभाओं के आदिवासी मतदाताओं को साधेंगे। खरगोन में नवग्रह मेला मैदान पर पीएम की सुबह 10 बजे सभा होगी।
राज्यसभा सांसद व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने कार्यक्रम के संबंध में बताया पीएम की सभा में खरगोन जिले की खरगोन, भगवानपुरा, कसरावद, भीकनगांव, बड़वाह व महेश्वर, बड़वानी जिले के बड़वानी, राजपुर, सेंधवा व पानसेमल के अलावा खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा के कार्यकर्ता पदाधिकारी आमजन शामिल होंगे।
2029 तक रेल सुविधा पर होगा काम
खरगोन बड़वानी लोकसभा क्षेत्र में रेल की सुविधा को लेकर डॉ. सोलंकी ने कहा कि सांसद गजेंद्रसिंह पटेल व मेरे माध्यम से लगातार संसद में क्षेत्र की सुविधा को रखकर उठाया गया। ट्रेन सुविधा को लेकर लगातार प्रयास चल रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि 2029 तक रेल लाइन का काम शुरू हो।
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
रतलाम: मीजल्स से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देने में लगाई पांच दिन
NH-39 पर सड़क धंसने से राहगीर परेशान, सुरंग जैसी खाई बनी बड़ा खतरा
Vir Das ने बताया भारत में क्यों नहीं हो सकती ऑस्कर जैसी अवॉर्ड होस्टिंग
अली फजल ने एनिवर्सरी पर Richa Chadha को दी खास बधाई
कंगना रनौत ने नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' की आलोचना की
क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, तीन विधायकों को निलंबित किया
सलमान खान की फिल्म Matrubhumi का गाना 'तुम चांद देख लेना' का टीजर रिलीज
अक्षय कुमार-परेश रावल विवाद पर Rajpal Yadav ने तोड़ी चुप्पी