पौधरोपण कर दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश
बिलासपुर । मंडल सेक्रो बिलासपुर, रेलवे के कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याणकारी कार्यों के लिए हमेशा समर्पण भावना से कार्य कर रही है। साथ ही बच्चों के लिए नि: शुल्क शिक्षा के साथ स्वस्थ मनोरंजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मंडल सेक्रो पर्यवारण संरक्षण मे भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। पर्यावरण संरक्षण तथा वातावरण को और अधिक हरा-भरा रखने के सफल प्रयासों का प्रत्यक्ष उदाहरण बिलासपुर मंडल सेक्रो द्वारा संचालित सभी संस्थाओं में दिखाई भी देती है। इसी कडी में मंडल सेक्रो द्वारा बच्चों के स्वच्छ मनोरंजन व पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुये रेलवे क्षेत्र के पीवी कालोनी के गार्डन का नवीनीकरण किया गया साथ ही बच्चों के लिए झूले उपलब्ध कराये गए। इसका विधिवत शुभारंभ 10 जुलाई 2024 को मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर मंडल सेक्रो की उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी राज, सचिव श्रीमती शिप्रा पटेल, श्रीमती विनीता जैन, श्रीमती संध्या रंगाराव, सेक्रो की अन्य सदस्याओं के साथ मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना खान उपस्थित थीं। इस दौरान मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय सहित सभी सदस्याओं द्वारा फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण जागरुकता का संदेश दिया गया।
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला