जनता ने राहुल गांधी की बना दी जलेबी : वीडी शर्मा
भोपाल । हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। आतिशबाजी, ढोल पर नाचने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे है। मंगलवार सुबह शुरुआती रूझान में कांग्रेस आगे दिख रही थी, लेकिन बाद में पिछड़ गई। शुरुआती रूझान के बाद कांग्रेस नेताओं का जलेबी बनाते वीडियो सामने आया है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसा है। शर्मा ने कहा कि उनकी जलेबी बन रही थी, लेकिन राहुल गांधी फैक्ट्री में बना रहे थे। हरियाणा की जनता ने कहा कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती, लेकिन हम आपकी जलेबी जरूर बना देते है। जनता ने राहुल गांधी की ही जलेबी बना दी।
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए आज फिर ऐतिहासिक दिन है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जम्मू कश्मीर में भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जनता ने आशीर्वाद दिया है। आज हरियाणा की जनता ने आशीर्वाद देकर यह तय कर दिया है कि देश का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है। शर्मा ने कहा कि पार्टी के बूथ-बूथ के कार्यकर्ताओं ने सजग प्रहरी की तरह काम किया उसी का परिणाम है कि हम हरियाणा में लगातार तीसरी बार विजय हासिल की और जम्मू कश्मीर में भी अच्छा प्रदर्शन किया। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं गृृहमंत्री अमित शाह की अथक मेहनत और कार्यकर्ताओं के प्रयास से संभव हो पाया मैं हरियाणा एवं जम्मू कश्मीर की जनता को मैं मध्यप्रदेश की तरफ से शुभकामनाएं देता हूं।
पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
धर्मेंद्र प्रधान का बयान: एनसीईआरटी-यूजीसी के नियमों पर विवाद टल सकता था
एम. के. स्टालिन ने जारी की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम उम्मीदवारों की सूची, 164 सीटों पर उतरेगी पार्टी
पश्चिम एशिया संकट: PAK में तेज हुई मध्यस्थता, ईरान-US तनाव पर होगी अहम बैठक
KKR vs MI: 35 मुकाबलों में किस टीम का दबदबा?
आंध्र प्रदेश विधानसभा में अमरावती पर बड़ा फैसला, सीएम नायडू का केंद्र से अनुरोध
IPL vs PSL: पाकिस्तान को फिर झटका, कमेंटेटर ने भी छोड़ा PSL
दुष्कर्म मामलों में गोपनीयता पर जोर, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट्स को दी चेतावनी
जांजगीर-चांपा में रफ्तार का कहर, दो बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत
केरल की सियासत में घमासान, सतीशन पर RSS से संपर्क के आरोप