विमान में यात्री की दर्दनाक मौत
बैंकॉक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से जर्मनी जा रही उड़ान में एक यात्री की रहस्य तरीके से मौत का मामला सामने आया है। ये यात्री विमान में अचानक ही बीमार पड़ गया। इस यात्री के नाक और मुंह से खून आने लगा जिसके हड़कंप मच गया। इसके बाद अन्य यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने उसे प्राथमिक स्वास्थ सुविधा दी। इसके बाद भी उसकी हालत नहीं सुधरी तो विमान को बीच में ही वापस बैंकॉक भेज दिया गया। इस यात्री ने 30 मिनट में ही विमान में दम तोड़ दिया। यह हादसा शुक्रवार अल सुबह का है। जर्मनी का रहने वाला 63 वर्षीय एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बैंकॉक से विमान में चढ़ा। इस दंपति को म्यूनिख तक जाना था पर विमान में बैठते ही अचानक से उसके खांसी होने लगी और इसके बाद उसका चेहरा पूरा पसीने से गीला हो गया। विमान में सवा यात्रियों ने उसी सहायता की। इसके बाद उसे उल्टी भी आने लगी। इसकी जानकारी कैप्टन को दी गई। आपात स्थिति को देखते हुए कैप्टन के फ्लाइट को वापस थाईलैंड की तरफ मोड़ दिया जिससे इस वयक्ति की जान बचाई जा सके पर उसे इसके बाद भी बचाया नहीं जा सका।
राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे