मंत्रालय में नव नियुक्त कर्मचारियों के लिए ओरियेंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न
रायपुर : मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन सेवा में नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए ओरियेंटेशन (प्रशिक्षण) कार्यक्रम का आयोजन सामान्य प्रशासन विभाग के तत्वावधान में किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अन्बलगन पी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को मंत्रालयीन कार्य के संबंध महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि अधिकारी कर्मचारी अपने अच्छे कार्य से प्रगति कर सकते है। उन्होंने कार्य पूरी मेहनत, लगन एवं समपर्ण की भावना से करने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण के महत्व के संबंध में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव के बारे में बताया। कार्यक्रम में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का सहयोग सहरानीय रहा।
नई दिल्ली में AI Impact Expo 2026 की शुरुआत, पीएम मोदी दिखाएंगे तकनीकी भविष्य की दिशा
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट