विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंत्री केदार ने जगदलपुर की नक्षत्र वाटिका में किया पौधरोपण
जगदलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप ने आज जगदलपुर की नक्षत्र वाटिका में पौधरोपण किया। उन्होंने पूर्व में लगाए गए वृक्षों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप कहा कि अपने आसपास के परिवेश को हराभरा रखने की नैतिक जिम्मेदारी हम सबकी है। पूरा विश्व इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम का फोकस हमारी भूमि नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन की रक्षा हम वर्षों से करते आ रहे हैं। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हम आदिवासी वनों को काटने वालों में से नही हैं,,बल्कि हम लोग वनों को संरक्षित करने का कार्य करते हैं। वर्षों से हमारी पीढियां इन्हीं वनों पर आधारित जीवन व्यतीत करते हुए आ रही हैं। वनों पर जिनका जीवन आधारित है ऐसे भोले भाले आदिवासियों ने वनों को बचाकर रखा है। पर्यावरण को बचाने और संवारने का कार्य हम सबको मिलकर करना है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 जनवरी 2026)
मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 21 जनवरी 2026
मध्यप्रदेश ने हरित ऊर्जा को विकास की मुख्य धारा में किया शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट को पर्यटन के क्षेत्र में मिलेगा नया आयाम
छत्तीसगढ़ के बिहान समूहों के उत्पाद को खरीददारों से मिला बेहतर रिस्पॉन्स
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मालदीव के मंत्री मोहम्मद सईद के बीच दावोस में हुई वार्ता
पशुपालन एवं पशु कल्याण माह अंतर्गत राज्य स्तरीय युवा संवाद का आयोजन
जनता की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग का सख्त एक्शन
मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई