दंपती की पिटाई से वृद्धा गंभीर, हालत नाजुक
लहरपुर-सीतापुर । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती ने वृद्धा को बेरहमी से पीट दिया। इस पिटाई से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने वृद्धा को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।गनेशपुर गांव निवासी सोनेश्री (50) अपने बेटे रमेश व बहू गीता के साथ रहती हैं। शनिवार को मामूली विवाद में दंपती ने सोनेश्री की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई से सोनेश्री को गंभीर चोटें आईं।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनेश्री को एंबुलेंस से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर रहे हैं।
Dipika Kakar Health Update: पेट में सिस्ट के कारण अस्पताल में भर्ती
Assi Movie Review: हर 20 मिनट की सच्चाई पर चोट...Anubhav Sinha की स्टोरी ने हिला दिया
एक दिन में तीन बड़े हादसे: इछावर-बाइक एक्सीडेंट, धार में टक्कर, नर्मदापुरम में बस दुर्घटना
Shatak Movie Review: RSS के 100 साल का सिनेमाई सफर
CG News: आपराधिक और विभागीय कार्रवाई साथ-साथ नहीं चल सकती — हाई कोर्ट का अहम आदेश
केंद्रीय गृह मंत्री शाह 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आएंगे, जवानों को ट्रांजिट कैंप की दे सकते हैं सौगात
MP News: राजगढ़ के सरकारी छात्रावास में बच्चों को नहीं मिल रहा भरपेट खाना
कांग्रेस से निष्कासित नवजोत कौर बनाएगी नई पार्टी, एक साल पति सिद्धू रहेंगे राजनीति से दूर
Mani Shankar Aiyar Statement: राहुल गांधी को दी सलाह, ममता बनर्जी को बताया मजबूत नेता