राइड कैंसिल करने पर ओला ड्राइवर ने युवती को जड़ा तमाचा, दी गालियां
बेंगलुरू। बेंगलुरू में एक ओला ऑटो चालक ने राइड कैंसिल करने पर युवती के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे थप्पड़ रसीद कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि ऑटो चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवती नीति ने बताया कि राइड कैंसिल करने के बाद ओला ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस के मुताबिक विगत दिवस पीड़िता और उसकी सहेली ने ओला पर दो ऑटो बुक किए। पीड़िता ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, क्योंकि उसकी सहेली की गाड़ी पहले आ गई और वह उसी गाड़ी में बैठ कर चली गई। दूसरे ऑटो ड्राइवर ने उनका पीछा किया और जिस गाड़ी में बैठी थी, उसे रोकने के बाद वह चिल्लाने लगा और गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता ने बताया कि ऑटो ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़िता ने मोबाइल में रिकॉर्डिंग शुरू की, तो वह और भी क्रोधित हो गया। पीड़िता ने आरोपी ड्राइवर से कहा कि वह चिल्लाए नहीं और उसे गाली न दे, जिस पर चालक ने पूछा कि उसे और क्या करना चाहिए। जब युवती ने उससे कहा कि वह पुलिस से शिकायत करेगी, तो ऑटो चालक ने उसे पुलिस के पास जाने की चुनौती दी। वीडियो में ऑटो चालक उसका फोन छीनता हुआ दिख रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसने उसे थप्पड़ मारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप