एनटीए ने मानी पेपर लीक की बात, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2024 परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है. एनटीए के अनुसार पटना और गुजरात के गोधरा में कुछ सेंटरों पर परीक्षा में गड़बड़ी हुई है. एनटीए की ओर से यह भी बताया कि इससे पूरा एग्जाम प्रभावित नहीं हुआ है. यह हलफनामा तब आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (8 जुलाई 2024) को एनटीए से पेपर लीक का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों की पहचान करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा था. एनटीए ने हलफनामें में कहा कि गोधरा और पटना के कुछ परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी के बारे में पता चलने पर वहां एग्जाम दिए स्टूडेंट्स के रिजल्ट का आकलन किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक एनटीए ने अपने हलफनामें में कहा कि उन्होंने जो आंकड़े तैयार किए हैं उससे पता चलता है कि इन एग्जाम सेटर के छात्रों ने उतने अंक प्राप्त नहीं किए, जितने में मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन हो सके. इस मामले की अगली सुनवाई गुरुवार (11 जुलाई 2024) को होगी.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी