अब भारत का एक और विभाजन नहीं होने देंगे-योगी
महराजगंज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश को सबसे ज्यादा क्षति कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने पहुंचायी है। इन्होंने सत्ता के लिए पहले देश का विभाजन किया, फिर देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया। ये कहते हैं कि हम संविधान बदलकर ओबीसी के आरक्षण में सेंधमारी करके मुसलमानों को दे देंगे। ये देश के खिलाफ गहरी साजिश रच रहे हैं, जिसे हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इसी के तहत पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की सहयोगी तृणूल कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी का सारा आरक्षण मुसलमान को दे दिया था। इस पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि देश में मुसलमान आरक्षण पाने के अधिकारी नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण देश के विभाजन की नींव डालने जैसा है। वर्ष 1947 में भारत का विभाजन हो चुका है, अब दूसरा विभाजन नहीं होने देंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महराजगंज लोकसभा क्षेत्र की फरेंदा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में रामलला अपने दिव्य मंदिर में विराजमान हैं। यह डबल इंजन की सरकार की वजह से साकार हो सका है। यह आपके वोट की ताकत से हुआ है। ऐसे में आपको अपने वोट की ताकत से हिंदू और सनातन विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना है। वहीं सपा और कांग्रेस की सरकार में सारा पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री के लिये दिया जाता था। उस दौरान गांव में गरीब की जमीन पर चार लोग टोपी पहनकर पहुंचते थे और जबरन बाउंड्री बना करके कब्रिस्तान का बोर्ड लगा देते थे। वहीं आज यह पैसा भारत की विरासत और भारत के देवालयों को सजाने में खर्च होता है। इसके साथ ही यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा में खर्च हो रहा है। एक-एक करके हर एक स्थान को भव्य स्वरूप देने के साथ आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी, राजद, आप समेत अन्य पार्टियां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विरोधी रही हैं। उन्होंने बाबा साहब को चुनाव हराया था। इंडी गठबंधन में शामिल सपा ने अपनी सरकार में प्रदेश में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, कांशीराम के नाम पर जो संस्थान बने थे, उन सभी नाम को हटा दिया था। सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह कहते थे कि राजधानी लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, साहू जी महाराज, सावित्रीबाई फुले जैसे जितने भी महापुरुषों के स्मारक बने हैं, उन सभी को तोड़ देंगे। अपने स्वार्थ के लिए संविधान के साथ छेड़छाड़ करना, देश में इमरजेंसी लगाना, भारत की भावना के साथ खिलवाड़ करना आदि ये सब कांग्रेस और इंडी गठबंधन की फितरत रही है। कांग्रेस आज भी वही शरारत पर उतारू है। इनके मेनिफेस्टो में खतरनाक घोषणा इसका प्रमाण हैं।
राज्यपाल के अभिभाषण से विधानसभा सत्र की शुरुआत, 18 को पेश होगा बजट
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक