12वीं के माइग्रेशन सर्टिफिकेट में सीरियल नंबर नहीं, छात्र परेशान
भोपाल । मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष 12वीं पास विद्यार्थियों के जो माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी किए हैं। उनमें सीरियल नंबर नहीं हैं।
विश्वविद्यालय के प्रवेश में माइग्रेशन सर्टिफिकेट छात्र लगाते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन उस माइग्रेशन सर्टिफिकेट को मानने से इनकार कर रहे हैं। जिसके कारण छात्रों के एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं। इसकी शिकायत छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल में की है। शिक्षा मंडल द्वारा अभी तक कोई उपयुक्त कार्रवाई नहीं की गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल माइग्रेशन सर्टिफिकेट को रिप्रिंट करने के लिए भी तैयार नहीं है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों का कहना है, माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जांच के लिए विश्वविद्यालय संबंधित छात्र की मूल अंक सूची से मिलान कर सकते हैं। आवश्यक होने पर ईमेल के जरिए भी माइग्रेशन सर्टिफिकेट की वैधता की जांच करा सकते हैं। इस साल 7 लाख लोगों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी किए हैं। यह सभी छात्र उच्च शिक्षा मैं प्रवेश लेने के लिए विश्वविद्यालय और मंडल कार्यालय के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है।
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं