नौवीं की छात्रा के साथ बाइक सवार मनचलो ने की छेड़छाड़
भोपाल। खजूरी सड़क पुलिस ने स्कूली छात्रा की शिकायत पर बाइक सवार तीन मनचलो के खिलाफ रास्ता रोककर अश्लील छेड़छाड़ किये जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी नौवीं कक्षा की छात्रा ती है। शाम करीब 4 बजे वह स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार मनचलो रंजीत मीना, नवेद और पप्पू पंडित ने ने उसकी सायकल के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया। रंजीत ने किशोरी से बात करने का प्रयास किया लेकिन छात्रा ने उससे बात करने से इंकार करते हुए वहॉ से जाने की कोशिश की। तब दोनो दोस्तों ने भी किशोरी पर रजींत से बातचीत करने का दबाव बनाया। लेकिन किशोरी सायकिल लेकर वहॉ से जाने का प्रयास करती रही तब रंजीत ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ते हुए अश्लील छेड़छाड़ कर डाली। बाद में घर पहुंचकर किशोरी ने सारी बात परिजनो को बताई और उनके साथ थाने जा पहुंची। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव