सेंदरी ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने एनएचएआई बनाएगा बाईपास
बिलासपुर । राज्य की खराब सडक़ों को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि सेंदरी ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक बाईपास बनाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए जल्द ही अवार्ड पारित कर दिया जाएगा और काम शुरू होगा। ज्ञात हो कि प्रदेश की खराब सडक़ों को लेकर दायर हिमांक सलूजा व अन्य की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में सुनवाई चल रही है। बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि दो सप्ताह बाद इस मामले में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। ज्ञात हो कि पिछली सुनवाई में न्याय मित्र राजीव श्रीवास्तव और प्रतीक शर्मा ने मुंगेली, पंडरिया और कवर्धा को जोडऩे वाली सडक़ों के खराब होने के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इसके अलावा बिलासपुर से धनेली होते हुए विधानसभा जाने वाली धनेली की सडक़े के मरस्मत की आवश्यकता बताई गई थी। दोनों मामलों में कोर्ट ने निर्देश दिया था कि इनके लिए टेंडर आचार संहिता लागू होने के बावजूद जारी किए जाएं, क्योंकि हाईकोर्ट के आदेश पर आचार संहिता लागू नहीं होती।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप