हमीदिया में नई बर्न यूनिट तैयार
भोपाल । राजधानी में दीपावली के दौरान पटाखों से जलने की घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका के चलते हमीदिया अस्पताल ने खास तैयारियां की हैं। यहां 20 बेड वाला अत्याधुनिक एयरकंडीशंड बर्न यूनिट तैयार कर लिया गया है, लेकिन इलाज को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक डॉक्टरों की कमी अभी भी बनी हुई है।
डॉक्टरों की कमी, सर्जरी करने बाहर से बुलाने पड़ते हैं
हर साल यहां बर्न केस के लगभग 3 हजार मरीज आते हैं, जिनमें से करीब 800 मामलों में सर्जरी की आवश्यकता होती है। फिलहाल यहां दो मेडिकल ऑफिसर, एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और एक प्लास्टिक सर्जन की कमी है, जिससे गंभीर सर्जरी के लिए कमला नेहरू अस्पताल से डॉक्टर बुलाने पड़ते हैं। यहां अब भी 2 मेडिकल ऑफिसर, एक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ , एक प्लास्टिक सर्जन की कमी है। ये डॉक्टर मिल जाए तो यहां सुविधाएं और बेहतर हो जाएगी। बता दें कि केंद्र सरकार से मिले ढाई करोड़ रुपए से इस यूनिट को अपग्रेड किया गया है। यूनिट के लिए चार चिकित्सा अधिकारी, दो एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और प्लास्टिक सर्जन के पद स्वीकृत हैं। इसके अलावा 12 नर्स, चार टेक्नीशियन के पद भी हैं। इसमें स्पेशलिस्ट की योग्यता में क्वालिफिकेशन एमबीबीएस और पे स्केल भी उसके अनुसार स्वीकृत कर दिया गया है।
महाराजा यशवंतराव अस्पताल परिसर में बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर
Narendra Modi का राजस्थान-गुजरात दौरा, करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात
Holi 2026: आज निपटा लें जरूरी काम, कल से चार दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
All India Trinamool Congress ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में
Raipur में 27–28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा
ईरानी डेरे को पुलिस का आखिरी अल्टीमेटम,दोबारा अपराध हुआ तो चलेगा बुलडोजर
भोपाल में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का महिला सुरक्षा पर बड़ा दांव