कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने हाल ही में सिंगरौली जिले की जनपद पंचायत चितरंगी के गांव में 3 वर्षीय बालिका के बोरवेल में गिरने से हुई मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लापरवाही बरतने पर सिंगरौली जिले में पदस्थ सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उपखंड देवसर एवं तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस घटना में दोषी अधिकारियों को खुले बोरवेल, नलकूप, ट्यूबवेल के सत्यापन प्रमाण-पत्र में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए।
झाक मठ के मठाधीश महंत पारसनाथ का शव पानी के कुंड में तैरता मिला
CM मोहन यादव बोले- “MP में गैस की कोई किल्लत नहीं, राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं”
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में प्रिंसिपल को हाई कोर्ट से राहत नहीं, केस चलेगा
बीच मंडप से दूल्हे को पुलिस ने उठाया, थाने पहुंची दुल्हन बोली- “जेल में ही फेरे करा दो”
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, CM ने 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए
भोपाल में LPG वितरण पर नई SOP जारी, होटल संचालकों को लकड़ी-कोयला जलाने की अनुमति
स्कूल बस ड्राइवर की लापरवाही, गिरकर 10 मीटर तक घिसटी बच्ची की मौत